Jaunpur News: डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की गई। कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं, भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!