गरीब, लाचार एवं कमजोर ग्रामीणों को रैबीज लगवाने आना पड़ता है मुख्यालय
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिले में सभी ब्लॉक पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुत्ता काटने पर लगने वाला एंटी रैबीश इंजेक्शन/सिरम न होने के कारण मरीज हलाकान और परेशान होते हैं। स्वास्थ्य केन्द्रों पर बैठे डाक्टर मरीजों क़ो मुगराबादशाहपुर, सुइथाकला, डोभी, बरसठी आदि जगहों से मरीज क़ो मुख्यालय भेज दिया जाता है, आखिर क्यों? जौनपुर आकर रैबीज इंजेक्शन या एंटी रैबीज सिरम क़ो लगवाये। एंटी रैबीज सिरम यहां नहीं लगाते हैं। यदि हर सामुदायिक केन्द्रों पर एंटी रैबीज उपलब्ध है तो वहां के डाक्टर क्यों नहीं लगाते हैं या फिर इसे ढ़ोल में पोल वाली कहावत क़ो चरितार्थ विभाग क्यों कर रहा है?
कितने गरीब और लाचार व्यक्ति हैं जिन्हें जौनपुर तक आने—जाने किराया तक नहीं होता, मगर मरता क्या न करता वाली बात आ जाती है। इस पर जिम्मेदार आखिर मौन क्यों? सरकार को संज्ञान लेकर प्रत्येक समुदाईक केन्द्रो पर रैबीज इंजेक्शन और सिरम कि व्यवस्था करनी चाहिए।
वहां पर प्रशिक्षित डाक्टर अथवा वार्ड बॉय होना चाहिए जो एंटी रैबीज इंजेक्शन और रैबीज सिरम का सही उपयोग मरीजों के साथ कर सके और ग्रामीणांचलों के मरीज लाभन्वित हो सके। उपरोक्त बिन्दुओं पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगाराम गौतम से वार्ता के लिये उनके फोन नम्बर पर +918005192665 3 बार प्रयास किया गया परन्तु फोन नहीं उठा।
.jpg)








