Jaunpur News: ख्यातिलब्ध चिकित्सक बी. राय नहीं रहे, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ख्यातिलब्ध चिकित्सक बी. राय नहीं रहे, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर


विपिन मौर्य

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक एवं सेवानिवृत्त अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बी. राय (74) का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने दोपहर एक बजे वाराणसी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। मऊ जनपद के मूल निवासी डॉ. राय ने मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आस—पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वाराणसी मंडल में अपर स्वास्थ्य निदेशक के पद पर कार्यरत रहे और वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद वह मछलीशहर नगर में निजी चिकित्सा सेवा दे रहे थे। मृदुभाषी एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. राय के निधन की सूचना मिलते ही मछलीशहर नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए नगर से दर्जनों लोग वाराणसी रवाना हो गये।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!