Jaunpur News: लाला बाजार में बाइक की टक्कर से महिला घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लाला बाजार में बाइक की टक्कर से महिला घायल


सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लाला बाजार में शनिवार को मसीदा बैंक के सामने अज्ञात मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर से पैदल घर जा रही 45 वर्षीय महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार सीठापुर की तरफ जा रही महिला माधुरी (45) पत्नी संजय लाला बाजार से पैदल अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से वह घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर एंबुलेंस और सिकरारा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!