Jaunpur News: न्यायालय से लौट रहे व्यक्ति पर हमला, छह अज्ञात समेत कई पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर (भुलनिया) निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमे की तारीख से लौटते समय रास्ते में घेरकर मारपीट करने, मोबाइल व रुपये छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित पांच-छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित उमाशंकर दूबे के अनुसार सोमवार को जौनपुर दीवानी न्यायालय में मुकदमे की तारीख थी। वहां से घर लौटते समय शाम करीब 8 बजे सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित दीपक मेडिकल एजेंसी के सामने बरौद रोड पर दयाशंकर दूबे, वेद प्रकाश उर्फ मोनू और पांच-छह अज्ञात युवक पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडे, लात-घूंसे और लोहे के पाइप से उनकी पिटाई की। हमले में वह सड़क पर गिर पड़े। पीड़ित का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने घटना देखी और पुलिस चौकी की टीम के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मामले में दो नामजद सहित पांच-छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads
ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!