Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर गोमती ने दिव्यांग बच्चों के लिये बढ़ाया सहयोग का हाथ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायन्स क्लब जौनपुर गोमती ने दिव्यांग बच्चों के लिये बढ़ाया सहयोग का हाथ


बच्चों को भेंट किया 3 माह का खाद्य सामग्री, सेवा को बताया सर्वोपरि

विकास यादव

बक्शा, जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा सेवा के अंतर्गत मानवता और सेवा की भावना को साकार करते हुए शनिवार को बक्शा स्थित हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के लिए 3 माह की खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर "दीपू" और सचिव नवीन मिश्रा ने विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य प्रमोद सैनी को बच्चों के उपयोग के लिए खाद्य सामग्री औपचारिक रूप से सौंपी।

इस दौरान क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि "सेवा ही सर्वोपरि है" और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे बढ़े हाथ ही मानवता की सच्ची पहचान होते हैं। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि दिव्यांग बच्चों सहित जरूरतमंद वर्ग के जीवन में आशा, विश्वास और आत्मसम्मान का संचार हो सके।

इस सेवा कार्य में क्लब के कई सदस्यों ने उदारतापूर्वक सहयोग प्रदान किया। खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था के लिए अनिल पाण्डेय, शिव कुमार साहू, डॉ विवेक श्रीवास्तव, सचिव नवीन मिश्र व अध्यक्ष सैय्यद हसनैन क़मर दीपू ने विशेष सहयोग किया।

विद्यालय प्रबंधन ने लायंस क्लब जौनपुर गोमती के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से भी सभी सहयोगी लायन सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा गया कि यह योगदान केवल खाद्य सामग्री का दान नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में संवेदनशीलता, विश्वास और उम्मीद की नई रोशनी जगाने का प्रयास है। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!