Jaunpur News: अहिल्याबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हईपुर का 38वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अहिल्याबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हईपुर का 38वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न


डा. विकास पाल ने विद्यालय के वाहन के लिये दिये 1 लाख रूपये

विनोद पाल

जौनपुर। अहिल्याबाई पाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हईपुर का 38वां वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पाल विकास संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ राम दयाल पाल रहे जहां अध्यक्षता प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य जय रामपाल वाराणसी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रमोद पाल, विधान परिषद सदस्य प्रभावती पाल, विद्यालय को सहयोग प्रदान करने वाले युवा समाजसेवी दिनेश पाल रहे।

समारोह को संबोधित करने वालों में विद्यालय के प्रबंधक, अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य राजधारी पाल, सुभाष पाल, दिनेश पाल, प्रभावती पाल, प्रमोद पाल, क्लब 3000 के संस्थापक उमाशंकर पाल, प्रभावती हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. विकास पाल प्रमुख रहे। सभी ने विद्यालय के विकास कार्य को देखकर प्रबंधक सहित पूरी कमेटी की प्रशंसा किया। डा. विकास पाल ने कहा कि विद्यालय के वाहन हेतु मैं विद्यालय को 100000 का सहयोग प्रदान करता हूं। इसकी सभी लोगों ने डॉक्टर साहब को आभार व्यक्त किया।

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयराम पाल ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्यारे लाल पाल ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं सभी ने विद्यालय के विकास की प्रति अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!