Jaunpur News: 28 से 31 अक्टूबर तक पटेल जयन्ती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम: ईशान जायसवाल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 28 से 31 अक्टूबर तक पटेल जयन्ती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम: ईशान जायसवाल


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में दी कार्यक्रम की जानकारी

जौनपुर। जनपद में देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती मनाने हेतु 28 से 31 अक्टूबर तक तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है जिसमें 30 अक्तूबर को प्रमुख रूप से जनपद में सभी स्थानों पर सरदार पटेल की मूर्तियों की साफ सफाई करके पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 28 एवं 29 अक्तूबर को जनपद की विभिन्न विधानसभाओं में अलग—अलग स्थानों पर सरदार जी के इतिहास को गोष्ठियां करके समाज के बीच में विस्तार से चर्चा की जायेंगी। सरदार जी के त्याग, समर्पण और राष्ट्र की एकता और अखंडता अक्षुण्य रखने में उनके योगदान को जन जन तक पहुंचाया जायेगा जिससे हमारी पीढ़ियां प्रेरणा लें और अपना जीवन राष्ट्र और भारत माता के लिए समर्पित करें। 31 अक्टूबर को पूरी भाजपा इकाई भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में एक साथ मिलकर बड़ी गोष्ठी के माध्यम से जयंती मनायी जायेगी।

निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री अमर जौहरी, जिला उपाध्यक्ष विमल भोजवाल भी उपस्थित रहे।



ads

ads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!