Jaunpur News: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को 25 वर्ष की कैद

Aap Ki Ummid
follow us

घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

सूर्यमणि पाण्डेय

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने एक वर्ष पूर्व घर में घुसकर बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी अधेड़ को 25 वर्ष के कारावास व 30000 अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन कथानक के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि दिनांक 9 जून 2025 को 5:30 बजे शाम को उसकी साढ़े पांच वर्षीया बेटी किचन में थी। उसके रोने की आवाज सुनकर जब वादिनी किचन में पहुंची तो देखी कि उसका 51 वर्षीय पड़ोसी नियाज शेख जिसे बच्ची दादा कहती थी, उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी व रमेश चंद्र पाल के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी अधेड़ को उक्त दंड से दंडित किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!