अजय पाण्डेय
जौनपुर। दशहरा व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर शहर क्षेत्र में होने वाले भीड़ के दृष्टिगत दिनांक 19 अक्टूबर की रात्रि 24 बजे से समस्त नो एंट्री प्वाइंटों पर नो एंट्री लागू रहेगी। 20 अक्टूबर को प्रातः 8 से 21 अक्टूबर की रात्रि 23 बजे तक उक्त कार्यक्रम के सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु यह आदेश लागू रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाम मुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहनों) का शहर क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु आटो, टोएटो एवं चार पहिया वाहनों का डायवर्जन 20 अक्टूबर को 14 बजे से लगातार 21 अक्टूबर की रात्रि 23 बजे तक किया जायेगा।
पुलिस विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु पचहटियां तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन 20.10.2026 को समय प्रातः 8 से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। प्रसाद तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन 20.10.2026 को समय प्रातः 8 से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। पकड़ी हाइवे अण्डर पास से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन 20.10.2026 को समय प्रातः 8 से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
पकड़ी हाइवे तिराहा से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन 20.10.2026 को समय प्रातः 8 से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। जगदीशपुर चौराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन 20.10.2026 को समय प्रातः 8 से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। चाँदपुर हाइवे अण्डर पास से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन 20.10.2026 को समय प्रातः 8 से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। कुत्तूपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन 20.10.2026 को समय प्रातः 8 से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु निम्नलिखित स्थानों से आटो, टोएटो व चार पहिया वाहनों का डायवर्जन कर 20.10.2026 समय 14 बजे से लगातार 21.10.2026 को समय रात्रि 23 बजे शहर क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित किया जाता है। कुत्तूपुर तिराहा, विशेषरपुर चौराहा, सिपाह तिराहा (पुलिस चौकी से मानिक चौक), जोगियापुर पुल नीचे, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, शाहगंज पड़ाव, अटाला मस्जिद तिराहा एवं सुतरहट्टी तिराहा।
.jpg)





