Jaunpur News: सांसद की उपस्थिति में हुआ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सांसद की उपस्थिति में हुआ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम


जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वारा विकास खण्ड परिसर मुंगराबादशाहपुर में विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एससीएसपी) के अन्तर्गत बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रहीं। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी एमपी पाण्डेय, जिला उद्योग केन्द्र के सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चन्द्र गुप्ता, विनोद पाण्डेय, दीपक सोनी एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित होकर अपने स्तर से सरकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को प्रदान किया। उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग द्वारा संचालित योजनाओं— प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना एण्ड निःशुल्क टूलकिट के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!