Jaunpur News: विश्व अल्जाइमर दिवस पर मंगल क्लीनिक पर हुई संगोष्ठी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विश्व अल्जाइमर दिवस पर मंगल क्लीनिक पर हुई संगोष्ठी


जौनपुर। विश्व अल्जाइमर दिवस पर सोमवार को मंगल क्लीनिक वाजिदपुर तिराहा में अल्जाइमर रोग एवं डिमेंशिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संगोष्ठी हुई जहां तमाम चिकित्सक, क्लीनिक स्टाफ तथा मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये डॉ. उत्तम गुप्ता मनोचिकित्सक ने कहा कि अल्जाइमर डिमेंशिया का एक प्रमुख कारण है। इसमें व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता तथा दैनिक कार्य करने की क्षमता धीरे-धीरे प्रभावित हो सकती है। भूलने की समस्या को केवल उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिये। लगातार भूलने, एक ही बात बार-बार पूछने, परिचित स्थानों पर रास्ता भूलने अथवा व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर इसकी शुरुआती पहचान और मरीजों की बेहतर देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। परिवार के सदस्यों को भी ऐसे मरीजों के प्रति धैर्य, संवेदनशीलता और सहयोग का व्यवहार करना चाहिए। कार्यक्रम में मैनेजर शशिभूषण पांडेय, अजय चंद्र साहू, दिलीप कुमार, रमाकांत यादव, त्रिलोकी यादव, मोनी, अनुष्का, कविता, गुड़िया सहित तमाम लोग स्टाफ, मरीजों के परिजन आदि उपस्थित रहे।

अन्त में डॉ. उत्तम गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अल्जाइमर और डिमेंशिया के प्रति जागरूकता ही समय पर पहचान, उचित उपचार और बेहतर देखभाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!