Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान समन्वय बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान समन्वय बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जनपद में 1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित होगा जिसमें अंतर्विभागीय सहयोग, समन्वय से संचारी रोगों के रोकथाम, नियंत्रण एवं व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे। संचारी दस्तक अभियान के सफल संचालन, क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संचारी दस्तक अभियान संबंधित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी दस्तक अभियान संबंधित समस्त गतिविधियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 27 सितम्बर तक कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग में जमा करने, संवेदनशील ग्रामों मोहल्लों में सघन रूप से संचारी रोगों के रोकथाम हेतु निरोधात्मक गतिविधियां संपादित करने के निर्देश दिये। पंचायती राज विभाग को रोस्टर के अनुसार समस्त ग्राम पंचायत में झाड़ियों की कटाई, जल निकासी, साफ-सफाई एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। समस्त अधिशासी अधिकारी को नगरीय क्षेत्रों के समस्त वार्डों, मोहल्लों एवं स्कूलों में सघन रूप से साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिये।

पिछले अभियान के कुछ ब्लॉक के संचारी फीडबैक स्टेट औसत से कम पाए थे इस अभियान के दौरान संबंधित ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने एवं समस्त गतिविधियां शत-प्रतिशत कराए जाने हेतु निर्देशित किए। पशुपालन विभाग को निर्देशित किए कि समस्त शूकर पालकों को साफ-सफाई, कीटनाशी रसायन स्प्रे, शूकर को खुले में न छोड़ने हेतु सेंस्टाइज करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि वे अपने ब्लॉक में शत-प्रतिशत आशा भ्रमण, लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हीकरण, संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने, समस्त दवाओं, किट्स, प्लेट लेट्स की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करें समस्त गतिविधियों की मीडिया ब्रीफिंग कराएं।

उन्होंने कहा कि डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण हेतु समस्त तैयारियां सुनिश्चित करें व्यापक प्रचार प्रसार करायें। साथ ही समस्त स्कूलों कॉलेज में साफ-सफाई, झाड़ी कटाई, छात्र छात्राओं को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु जागरूक करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किये। सभी विभाग आपसी समन्वय से अभियान का उद्घाटन करें।समस्त गतिविधयों का जीपीएस फोटो ग्राफ सहित रिपोर्ट संकलित करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गंगाराम गौतम, समस्त अपर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ0 आलोक सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार, डीपीओ आईसीडीएस ए0के0 सिंह, सीवीओ डॉ संजय कुमार, डीडीएजी आरके नायक, नरसिंह राय, एई सिंचाई विभाग, ऋषिकेश कुमार जल निगम, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, समस्त अधीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सुजीत प्रभाकर सहायक मलेरिया अधिकारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी, प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!