Jaunpur News: ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर कोतवाली में पहुंचे लोग

Aap Ki Ummid
follow us

 बाबा साहब व दलित समुदाय पर अमर्यादित टिप्पणी पर फूटा आक्रोश

बिहार प्रदेश के अररिया निवासी धीरज तिवारी पर कार्यवाही की उठी मांग

Jaunpur News: ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर कोतवाली में पहुंचे लोग


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कादीपुर निवासी युवराज पुत्र सत्येंद्र शुक्रवार अपने समर्थकों के साथ कोतवाली चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पहुंचकर ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग विवाद को लेकर नामजद तहरीर देकर जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग किया।शिकायतकर्ता के अनुसार बिहार प्रदेश के अररिया जनपद निवासी धीरज तिवारी पुत्र सत्य नारायण तिवारी ने विगत 12 सितंबर की रात को फोन किया। बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्ति ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व दलित समुदाय के संबंध में कथित तौर पर अमर्यादित, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किया।

आरोप है कि बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्ति ने किसी व्यक्ति को जान से मारने से संबंधित अपराध करने की बात स्वीकार करने जैसा कथन किया तथा एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर जिस मोबाइल के डिवाइस में मूल रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, उस ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करने की बात को कही है। मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!