Jaunpur News: जोन मीट व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जोन मीट व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी की बैठक सम्पन्न


जौनपुर। लायन्स इण्टरनेशनल के जोन एम-1 की जोन मीट एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी कमेटी बैठक हुई जहां लायन्स क्लबों के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुये संगठन की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा किया। जोन चेयरपर्सन एम-1 डॉ. राजेश मौर्य ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी क्लब अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों, वरिष्ठ उपाध्यक्षों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार जताया। साथ ही लायंस क्लब जौनपुर के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष कुलभूषण कुशवाहा, लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के अध्यक्ष अभिताश गुप्ता, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता सहित सभी सदस्यों को कार्यक्रम में उपस्थिति और सहयोग के लिये बधाई दिया। साथ ही कहा कि सभी का समर्पित प्रयास लायनवाद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!