Jaunpur News: बीआरपी मैदान पर जुटेगी रामानुरागियों की भीड़, समन्वयक बैठक में बनी योजना

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बीआरपी मैदान पर जुटेगी रामानुरागियों की भीड़, समन्वयक बैठक में बनी योजना


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर के एक होटल में बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली नौ दिवसीय श्री रामकथा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय बैठक हुई। मालूम हो कि सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्रीराम कथा स्थानीय बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर होगी। आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगी। 20 अक्टूबर को कलश एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा।

कलश यात्रा का रुट मैप, कलश यात्रा को सुगम बनाने हेतु कलश वितरण पर चर्चा की गई। कलश यात्रा की एकरूपता हेतु परिधान, झांकियां एवं शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों पर परिचर्चा करके उसकी रूपरेखा तैयार की गयी।

श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है। सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य और भव्य श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है। जनपदवासियों के लिए यह कथा ऊर्जा प्रदान करेगी और उन्हें एक नये प्रकार की अनुभूति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर मुरली पाल प्रान्त कार्यवाह काशी प्रांत, अंगराज सिंह प्रांत संघचालक, डॉ तेज सिंह विभाग प्रमुख सेवा भारती, अनिल गुप्ता जिलाध्यक्ष सेवा भारती, प्रेमचंद शुक्ल सह जिला संघचालक, ब्रम्हेश शुक्ल यमद्गनीपुरम विद्वत समिति, डॉ उदयराज सिंह, पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस, निखिलेश सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति, अरविन्द सिंह माउंट लिट्रा, डॉ अरुण सिंह, शशांक सिंह, डॉ मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, अतुल सिंह, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, रजनी साहू, मिलन गुप्ता, प्रांजल पटेल, पूनम पटेल सहित तमाम संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!