Jaunpur News:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में महिलाओं को मिल रहा आधुनिक सिलाई प्रशिक्षण

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में महिलाओं को मिल रहा आधुनिक सिलाई प्रशिक्षण

10 दिवसीय प्रशिक्षण में 200 महिलाएं सीख रहीं सिलाई की आधुनिक तकनीक

सोनू गुप्ता

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर दी अपेरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर (ATDC) द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जगतगंज स्थित जगत नारायण महाविद्यालय में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत करीब 200 महिलाओं को दर्जी ट्रेड का आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को सिलाई की आधुनिक तकनीक, कपड़ों की डिजाइनिंग, मशीनों के उपयोग और बेहतर तरीके से कार्य करने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

प्रशिक्षकों ने महिलाओं को बताया कि प्रशिक्षण के बाद अपना सिलाई-कढ़ाई का कारोबार कैसे शुरू किया जा सकता है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के युवा उद्यमी अभियान के तहत बैंक से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, व्यवसाय शुरू करने की योजना और स्वरोजगार के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र पर लाभार्थियों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए संतोष व्यक्त किया। महिलाओं का कहना है कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई तकनीक सीखने के साथ अपना रोजगार शुरू करने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है। ATDC द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को हुनर के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!