जौनपुर: प्रतिभा को मिली पीएचडी की उपाधि
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हिन्दी विभाग की छात्रा प्रतिभा सिंह को पीएचडी (डॉक्टर आफ फिलासफी) की उपाधि प्रदान किया। उपाधि प्राप्त होने पर खुशी प्रकट करते हुए प्रतिभा ने अपनी शोध निर्देशिका डॉ उर्मिला सिंह (राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर) और विभागाध्यक्ष डॉ सुधा सिंह को धन्यवाद दिया जिनकी दिशा-निर्देश में यह उपाधि प्राप्त हुई। साथ ही पिता रंजन सिंह, माता अंजू सिंह एवं परिवार के सभी अग्रजों व मित्रों का आभार व्यक्त किया।