समस्याओं से अवगत कराना अधिशासी अधिकारी को लगा नागवार
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा पत्रकार के साथ अभद्र भाषाओं का प्रयोग करने पर व मनबढ़ ठेकेदार माफियों को अपने सरकारी कार्यालय में बुलाकर पत्रकार के साथ धक्का–मुक्की कराकर मोबाइल छीनने का कुश्चित प्रयास पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ द्वारा जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया।
पत्रक देने वाले लोगों में मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह शक्ति, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, मुगलसराय तहसील अध्यक्ष सुभाष विश्वकर्मा, तहसील महामंत्री संदीप कुमार निगम, सदस्य अजीत जायसवाल, तहसील प्रभारी कृष्ण मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।