अजय जायसवाल
गोरखपुर। केन्द्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार में एक खास वर्ग के कई कैबिनेट मंत्री एवं सांसद का धीरेन्द्र शास्त्री को संरक्षण प्राप्त है। धीरेन्द्र शास्त्री हिन्दू धर्म का प्रचारक या एक खास वर्ग की गुप्त एजेंडा की गहरी साज़िश के तहत कार्य हो रहे हैं इसके कार्यक्रमों में किसका धन बेतहाशा खर्च हो रहा है, गम्भीर बिन्दु है, इसलिए रट्टू तोते के समान बोल रहा है। 

एक खास मौके पर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के सम्बन्ध में अमर्यादित, अशोभनीय, अनर्गल टिप्पणियां करके हैहयवंशियों एवं उनके अनुयायियों के स्वाभिमान को सरेआम रौंद दिया है। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी को अपमानित करने की यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी टीबी सिरियल बनवा कर अपमानित करने का प्रयास किया गया था। उक्त बातें अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चन्द जायसवाल ने कही।

उन्होंने आगे बताया कि स्वजातियों के विरोध के कारण उस समय सांसद रहे धामवासी डॉ मदन प्रसाद जायसवाल ने प्रधानमंत्री से कहकर सीरियल का प्रसारण बंद करवाया था। कुछ साल बाद पुनः प्रसारण शुरू किया गया तो समाज के लोगों के विरोध के कारण वर्तमान में लोकसभा डिप्टी स्पीकर रमा देवी जायसवाल ने सीरियल बन्द करवा दिया। दोनों समय भाजपा की सरकार केन्द्र में थी। 

इस बार मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। उक्त प्रकरण को हमेशा हमेशा के लिए विराम लगाने के लिए कोई ठोस उपाय करना पड़ेगा। जो मौका चुना, वह कम चौंकाने वाली तिथि नहीं है। मध्य प्रदेश से सटा बार्डर उत्तर प्रदेश है जहां नगर निकाय के चुनाव के मतदान की तिथि एकदम करीब था। ऐसे समय में हैहय-वंशियों के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के विरुद्ध उद्बोधन करके पुरे देश भर के हैहय वंशजों एवं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के अनुयायियों को उत्तेजित करने के समय का चयन एक बहुत बड़ी साज़िश दिखाई दे रही है।

श्री जायसवाल ने कहा कि एक गहरी साज़िश के तहत हिन्दू धर्म की आड़ में एक खास वर्ग अपने समाज का वर्चस्व कायम करना चाहता है धीरेन्द्र शास्त्री को हिन्दू सम्राट बनाने का सपना देख रहा है। भारत में हिन्दू सम्राट थे। जैसे- महाराणा प्रताप, महाराज वीर शिवाजी महाराज, पृथ्वीराज चौहान जैसे महान सपूत हिन्दू सम्राट थे।

इन महान विभूतियों के बराबर धीरेन्द्र शास्त्री एक पसंगा के समान भी नही है जबकि भाजपा में पहले से ही वर्तमान समय में हिन्दू सम्राट के रूप में महान शख्सियत मौजूद है हिन्दू सम्राट बनने के सभी गुण मौजूद हैं इनके पूर्वज भी हिन्दू धर्म के पुरोधा थे।एक खास वर्ग के कुछ षड्यंत्रकारियों के गहरी साज़िश को बेनकाब करके देश के लोगों को अवगत कराया जायेगा तथा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी धीरेन्द्र शास्त्री की मदद करने वाले मंत्रियों व सांसदों को चुनाव में पराजित करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा जिससे पुनः उपरोक्त की पुनरावृत्ति नहीं होगी। हमेशा-हमेशा के लिए प्रकरण बन्द कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे स्वजातियों में भी सामाजिक एवं राजनीतिक जागरूकता आएगी।