शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। होली त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर वीर प्रताप सिंह चौहान तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अवनीश उर्फ टिंकू पुत्र मनोज पाण्डेय निवासी सुरसेन थाना सरधुवा को 3 किलोग्राम सूखा गांजा तथा किशोरी लाल पुत्र तेरस प्रसाद निवासी खण्डेवरा थाना रैपुरा को 3 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी चन्द्र प्रकाश, विमलेश कुमार आदि शामिल रहे।
इसी प्रकार भरतकूप थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद के नेतृत्व में थाना भरतकूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजेश यादव पुत्र विजय पाल निवासी बरगदहा पुरवा मजरा दहिनी थाना भरतकूप को 1 किलो 550 ग्राम हरा गांजा व 1 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक यदुवीर सिंह, आरक्षी वसीम खां, अंकित राजपूत, सतीश कुमार, मोहम्मद इरफान, शिवम मिश्रा, महिला आरक्षी सिखा उतगेरकर आदि मौजूद रहे।