जौनपुर। उ.प्र. धोबी कल्याण समिति शाखा नगर की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में नवनिर्मित संत गाड्गे धोबी धर्मशाला केरारकोट (बाबा केरार वीर मंदिर) स्थित प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में धोबी समाज के उत्थान एवं गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूर्व की भांति इस वर्ष भी झंडा फहराने हेतु धोबी समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यों का आह्वाहन किया गया। बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर कुमार कन्नौजिया ने बताया कि समाज को बाटने हेतु कुछ विरोधीजन द्वारा गलत अफवाह फैलाने का कार्य कर रहे हैं। 

समाजहित में अपना अपूर्तनिय योगदान देने वाले नगर अध्यक्ष के रुप में संजय कन्नौजिया के अगुवाई में नगर के धोबी समाज का उत्थान ही हुआ है साथ ही नगर अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया ने नगर के कुछ रिक्त पदों पर पदभार की जिम्मेदारी सौंपी  जिसमें नगर उपाध्यक्ष के पद पर हरिशंकर कन्नौजिया (ख्वाजादोस्त), राजपति कन्नौजिया (रसूलाबाद), वार्ड अध्यक्ष के पद पर (प्रेमराजपुर) प्यारेलाल कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया (ख्वाजादोस्त) को समाज तथा संगठन के उत्थान हेतु संकल्पित कर जिम्मेदारी सौंपी गयी।

नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भैयालाल कन्नौजिया जी मनोनयन पत्र द्वारा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जिसे मैंने निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करता आ रहा हूँ एवं जनपद के धोबी समाज के सहयोग से समाज का उत्थान करते हुए धर्मशाला का निर्माण, सुख-दुःख एवं परेशानियों में उनके साथ लगा रहा, मेरे द्वारा किये गये कार्य को मेरा समाज ही बताता है। मैं यह बताना चाहूँगा कि मुझे न तो राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कोई लिखित पदमुक्त का कोई लेटर मिला और  ना ही मुझे संगठन द्वारा किसी तरह का लेटर प्राप्त हुआ है। कुछ विरोधीगण द्वारा फर्जी तरीके से समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

बैठक में आये धोबी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए श्याम कुमार कन्नौजिया ने कहा कि विरोधीगण द्वारा समाज को गुमराह करके बांटने का जो कार्य किया जा रहा हम बटने वाले नहीं हैं। नगर के समस्त धोबी समाज संजय कन्नौजिया को अध्यक्ष मानते हुए उनकी अगुवाई में जो कार्य करते आ रहे हैं आगे भी करेंगे समाज हमारा न तो विघटित हुआ है और ना ही होगा हम सभी अध्यक्ष संजय कन्नौजिया के अगुवाई में 26 जनवरी को झंडा फहराते हुए 23 फरवरी को धूमधाम से नगर के समस्त धोबी समाज स्टेशन से बाबा संत गाड्गे की जयन्ती का शोभायात्रा निकाली जायेगी जो केरारवीर मंदिर स्थित नवनिर्मित संत गाड्गे धोबी धर्मशाला पर एक जनसभा के रुप समाप्त होगा।


बैठक में मुख्य रुप से समाज के वरिष्ठजन सहित एम.टी. कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, जीतनारायन कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, राजू कन्नौजिया, रमेश चन्द्र कन्नौजिया, मनीष कन्नौजिया, प्रेम कन्नौजिया, दिलीप  कन्नौजिया, रामजी  कन्नौजिया, कालीदास  कन्नौजिया, मोहनलाल  कन्नौजिया, हरिशंकर कन्नौजिया, सुबाष कन्नौजिया, लक्खी कन्नौजिया, रवि कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया शकरमण्डी, प्यारे कन्नौजिया, बिरजू कन्नौजिया  सहित धोबी समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।