जौनपुर: जलालपुर पुलिस ने महिला का सिर काटने वाले को किया गिरफ्तार
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जलालपुर, जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जलालपुर पुलिस ने घोसांव ईंट भट्ठे के पास सिर कटी महिला की लाश के मामले में वांछित अभियुक्त मनीष लोहार को काकोरी नहर पुलिया मोड़ से उस समय पकड़ लिया गया जब वह किसी साधन का इन्तजार कर रहा था। पकड़ा गया आरोपी मनीष लोहरा पुत्र विदेशी लोहरा निवासी निहालु अम्मा टोली थाना बेडो जनपद रांची (झारखण्ड) है।
उसकी निशानदेही पर आला कत्ल एक बसूला ग्राम घोसांव स्थित भट्ठे के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। धारा 302 व 201 भादंवि के तहत आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जितेन्द्र बहादुर सिंह थानाध्यक्ष के अलावा आरक्षी विनोद मिश्रा, मानस तिवारी, आनन्द सिह, सुनील यादव, दीपक मौर्या, महेन्द्र, न्यायाधीश वर्मा शामिल रहे।