जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का कार्य रविवार को प्रातः 9 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाज़ार में किया गया। तत्पश्चात बक्सा में हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में पौधरोपण किया गया।
संस्थाध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त दोनों स्थानों को मिलाकर एक सौ से अधिक पौधों को लगाया गया और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली गई। यह धरती हमारी जननी है। उसकी रक्षा करना हम सभी का धर्म है, जो कि ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने और ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ों को सुरक्षित रखने से होगा।
कार्यक्रम में संस्था सदस्य सोनी जायसवाल, सरला माहेश्वरी, जेजे प्रेसिडेंट जयंती श्रीवास्तव, तृषा मोदनवाल, हर्षिता दिव्यांग स्कूल के प्रबंधक विनोद माली, प्रमोद माली, विद्यालय स्टाफ अंकुर सिंह, सोनम यादव, रामावतार माली, शिल्पा गुप्ता, दीपा गुप्ता, मनोज माली, बृजमोहन, अंकित माली, सर्वजीत श्रीवास्तव, मेधांश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शारदा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।


Prashashya%2BJems