अंकित सक्सेना
बदायूं। क्लब में आगामी 14 फरवरी को हो रहे विधानसभा चुनाव  के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता हेतु 30 जनवरी से अनेक आयोजन होंगे। सभी आयोजन कोविड प्राटोकाल के अनुसार होगें। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये क्लब के सचिव डा. अक्षत अशेष एवं सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में रविवार, 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे काव्यगोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान रहेगा। सोमवार, 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे रंगोली प्रतियोगिता और 12 बजे मेंहदी प्रतियोगिता होगी। बुद्धवार, 2 फरवरी को सांय 4 बजे से बदायूं क्लब में गायन प्रतियोगिता होगी।
सभी प्रतियोगितायें बदायूं क्लब में आयोजित होंगी। विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा।  बदायूं क्लब, बदायूं के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रतियोगिता में विद्यालय के 15 या 15 से अधिक आयु के छात्र/छात्रायें व युवा सहभागिता कर सकते हैं। रंगोली एवं मेंहदी से सम्बन्धित अन्य सामग्री प्रतियोगियों को लानी होगी, समय सीमा 1 घण्टा रहेगी। प्रतियोगिताओं में प्रतियोगियों को निर्धारित समय सीमा से 30 मिनट पूर्व मास्क पहनकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सभी प्रतियोगितायें कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए समस्त व्यवस्थाओं के साथ की जायेंगी। इसके साथ ही क्लब में सैल्फी प्वांइट और पोस्टर आदि के साथ बहुत से जागरुकता कार्यक्रम किये जायेंगे।





Mangalam_Jewelers

Mangal Clinic Dr. Uttam Gupta





Prashashya%2BJems