नई दिल्ली। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) युवा महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आदित्य वर्धनम, महाराष्ट्र युवा प्रदेश अध्यक्ष जयंत कनाडे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व वैश्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद साहू, दिल्ली महासभा से अमित जायसवाल व समीर कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा के कद्दावर राजनेता, भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा के सदन नेता के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गयी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह महत्वपूर्ण पद रिक्त हुआ था। बता दें कि रेल मंत्री रहते हुए कोरोना काल में देश के लोगों को कोने-कोने तक ग्रीन कॉरिडोर द्वारा ऑक्सीजन मुहैया कराने का अभूतपूर्व और अविश्वसनीय कार्य कर यथासंभव मदद करने हेतु युवा महासभा ने केंद्रीय मंत्री श्री गोयल का समाज की ओर से आभार प्रकट किया। साथ ही भविष्य में भी जनकल्याण की सेवाकार्य जारी रहें, ऎसी कामना की गयी। यह जानकारी आदित्य वर्धनम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) युवा महासभा ने दी है।

Mangalam_Jewelers


Mangal Clinic Dr. Uttam Gupta





Loutus

Prashashya%2BJems
Yash%2BHospital%2BJaunpur%2BDr.%2BAvneesh%2BKumar%2BSingh