जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 
उन्होंने अशोक सिंह को शिक्षा के लिये सदा समर्पित व्यक्ति बताया। उन्होंने ताउम्र शिक्षा एवं शिक्षालय के लिये काम किया। उनके निधन से एक बड़े व्यक्तित्व का अवसान हो गया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों ने अशोक सिंह, महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद सिंह राजन एवं मिर्जापुर मंडल के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर सिंह की धर्मपत्नी के निधन पर पर दो मिनट का मौन रहकर शोक व्यक्त किया। 
इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, अजय प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, जयकिशन यादव, प्रविंद सिंह, जयप्रकाश सिंह, राजेश यादव, रामप्रकाश सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, प्रशांत पांडे, रणंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।




Mangalam_Jewelers

Gahna%2BKothi%2BJaunpur%2B1