• कोरीडिहा बाजार मे हुई बैठक में लिया गया निर्णय

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की ईकाई की बैठक कोरिडिहा बाजार के सीताराम पब्लिक स्कूल के परिसर में हुई। जिसमें 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर निकालने के लिए सपाइयों ने रणनीति बनाई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
समाजवादी पार्टी की बैठक सदर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मौजूद नेताओं ने किसानों के समर्थन मे किसान ट्रैक्टर यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों का आवश्यक निर्देश दिए। सदर प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि आज किसानों के वजह से देश मजबूत स्थिति में है। लेकिन वही किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। उनके खिलाफ कृषि कानून में साजिश की जा रही है।
सपा नेत्री पूनम मौर्य ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का अहित नही होने दिया जायेगा, कृषि कानून को वापस लेना ही होगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कृषि कानून किसानों के लिए काले कानून के बराबर है। किसान हमारा अन्नदाता है इसलिए इनके अहित में बनने वाले कानून का हम लोग पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने भारी संख्या मे टैक्टर रैली सफल बनाने का लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और रूट मार्च भी तय किया गया।
इस मौके पर सदर विधानसभा के अध्यक्ष गजराज यादव ने उपस्थित बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं ब्लॉक प्रभारी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय पर पहुंचना है। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी मे लग जाए। इस दौरान करीब एक दर्जन किसानो ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, मजदूर सभा के अध्यक्ष साहब लाल गौतम, वीरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, दारा सिंह चौहान, अरविंद, राजेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, सर्वजीत यादव, राकेश आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव रियाज आलम किया।