सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना पर नवागत थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे द्वारा थाने का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। थाने के बाहर से कांच का नया दरवाजा लगाया गया। इसके साथ ही दरवाजे की पुताई का काम, साफ सफाई का काम कराया जा रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सिकरारा थाने को एक मॉडल थाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें थाने को जिले का सबसे अच्छा थाना बनाया जाएगा और फरियादी को बैठने के लिए भी व्यवस्था किया जा रहा है।