जौनपुर: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने किया घायल गाय की मदद
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
Jaunpur News Portal Aap Ki Ummid
जौनपुर। नगर के गंगापट्टी कला भारतीनगर कालोनी में घायल और बीमार गाय की मदद के लिये अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी आगे आये। पदाधिकारियों ने गाय का प्राथमिक उपचार करवाकर गौशाला पहुंचवाया।
उक्त कालोनी में एक बीमार गाय सड़क के किनारे पड़ी थी। जानकारी होने पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चतुर्वेदी गोलू ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर गाय की मदद किया। उन्होंने चिकित्सक को बुलाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद पॉलिटेक्निक कृषि भवन के पास स्थित गौशाला में उक्त गाय को पहुंचवाया। ताकि गाय का इलाज पूरी तरह हो सके।
इस दौरान अनिता यादव, मयंक उपाध्याय, पवन मिश्रा गोरक्षा जिलाध्यक्ष सहित कालोनी के लोगों ने सहयोग प्रदान किया।