• आने वाले समय में समाजवादी विद्यालय में पढ़ेंगे समाजवादी कुटिया के बच्चेः अरविन्द गिरी
  • वादा किया है तो कुटिया पर आयेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवः डा. रामकरन निर्मल
  • बच्चों को जो भी जरूरत होगी उसे पूरा करेंगेः दिग्विजय सिंह देव
  • प्रदेश अध्यक्षों ने समाजवादी कुटिया के बच्चों से मिलकर किया ऋषि यादव की सराहना

Jaunpur News Portal Aap Ki Ummid
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल एवं छात्रसभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव जिले के धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित समाजवादी कुटिया पर पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी कुटिया के संचालक एवं युवा सपा नेता ऋषि यादव सहित सैकड़ों से बच्चों एवं उनके परिवार से मुलाकात किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए ऋषि के कार्यों की सराहना किया।

जौनपुर की हर महत्वपूर्ण खबर पढ़ें ​https://www.aapkiummid.com/ पर

इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि यहां आकर बच्चों एवं उनके परिवारवालों से मिलकर अच्छा लगा। आने वाले समय में समाजवादी कुटिया के गरीब परिवार के बच्चे समाजवादी विद्यालय में पढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ सामाजिक कार्य का जो वीणा ऋषि यादव ने उठाया है, वह बहुत ही सराहनीय है। उनकी जितनी सराहना की जाय कम है। उन्होंने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया एवं बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों को करने में विश्वास रखते थे।

जौनपुर की हर महत्वपूर्ण खबर पढ़ें ​https://www.aapkiummid.com/ पर

लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने कहा कि बच्चों से मिलकर अच्छा लगा। इस तरह के काम समाजवादी विचारधारा के युवाओं को पूरे प्रदेश में करना चाहिए। बच्चे देश के भविष्य हैं। ऋषि यादव लॉकडाउन के पहले दिन से गरीब, जरूरतमंदों, दिव्यांगों, बच्चों की लगातार सेवा एवं मदद कर रहे हैं जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी कुटिया पर आने का वादा किया तो वह जरूर आयेंगे और जो भी सहयोग होगा उसे करेंगे। विपक्ष में रहते हुए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के टॉपर छात्रों को 51-51 लैपटाप देंगे। उन्होंने भाजपा सरकार निशाना साधते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में महंगाई चरम पर है। उत्तर प्रदेश में अपराध नम्बर वन पर है। सरकार कोविड-19 को रोकने में भी असफल है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। 2022 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनायेगी और उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त होगा। यह खबर आप की उम्मीद डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं।
छात्रसभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने ऋषि यादव के कार्यों की सराहना किया। कहा कि बच्चों को जो भी जरूरत होगी हम उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी कुटिया के बच्चों को अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वादा किया तो वह बच्चों से मिलने जरूर आयेंगे। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि युवा नेता ऋषि यादव जो कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। इसके बाद युवा सपा नेता ऋषि यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जब से लॉकडाउन लगा है तब से दिव्यांग परिवार को गोद लिया हूं। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सात अतिनिर्धन परिवार के बच्चों को शिक्षा देने के लिए गोद लिया हूं। लॉकडाउन के पहले दिन से लगातार समाजवादी कुटिया के माध्यम से बच्चों को फल, दूध, बिस्किट वितरित कर उन्हें शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह खबर आप की उम्मीद डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर शिवजीत यादव, अमित यादव, शुभम यादव, राहुल त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत यादव, विकास यादव, जीतेन्द्र यादव, अभिषेक, संजय, राघवेन्द्र, सत्य प्रकाश सोनकर, प्रमोद यादव, वरूण सिंह, मंगल यादव, प्रवीण, राबिन सिंह यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


DOWNLOAD APP