News Portal Aap Ki Ummid
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक वायरस दुनिया को तहस-नहस कर दिया। ऐसा संकट दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचना भी है और आगे बढ़ना भी है। 21वीं सदी भारत की हो ये हमारी जिम्मेदारी है। हमारा सपना आत्मनिर्भर भारत है। राष्ट्र के रूप में अहम मोड़ पर भारत है। भारत ने आपदा को अवसर में बदला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व एक परिवार है। भारत के आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, समृद्धि और शांति है। भारत आत्म केन्द्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता है। भारत की दवाईयां नई आशा लेकर आयी है। दुनिया को भरोसा है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है। भारत के कार्य का प्रभाव विश्व कल्याण पर पड़ता है। दुनिया ने भारत के कार्यों की प्रशंसा की। हम सप्लाई चेन को और आधुनिक बनायेंगे। हम ये कर सकते हैं और करेंगे। उन्होंने कहा कि ठान लें तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं।

पहला पिलर- अर्थव्यवस्था
दूसरा पिलर- बुनियादी ढांचा
तीसरा पिलर- टेक्नोलॉजी
चौथा पिलर- डेमोग्राफी
पांचवां पिलर- मांग
उन्होंने 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। ये पैकेज भारत की जीडीपी का 10 फीसदी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए यह विशेष पैकेज है। मजदूर, कुटीर उद्योग, लघु उद्योग के लिए ये पैकेज है। यह आर्थिक पैकेज मजदूरों, किसानों के लिए है। कल से वित्त मंत्री इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक पैकेज में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। हर भारतवासी को लोकल बनना है। बड़े—बड़े ब्रांड पहले लोकल थे। लॉकडाउन 4.0 नए रंग रूप वाला होगा। 18 मई से लॉकडाउन—4 लागू होगा। 17 मई के बाद लॉकडाउन 4 जारी होगा।

DOWNLOAD APP