• जनता के सहयोग से जनता के लिए बना रसोई
  • शहर को साफ रखने के साथ पेट भरने का भी है जिम्मा
  • प्रतिदिन दस हजार लोगों को खिलाया जा रहा खाना

सुरेश गांधी
वाराणसी। कोरोना महामारी के इस दौर में अभी तक राशन पैकेट दिया जा रहा था। अब जरुरतमंदों के लिए जनता के सहयोग से जनता रसोई के तहत गरमागरम भोजन देने का शिलशिला शुरु हो गया है। इसके लिए जरुरतमंद शहर के किसी भी कोने में हो, बस उसे एक फोन करने की जरुरत है। इस कार्य में जायसवाल क्लब के युवा तो लगे ही है भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मोदी किट व मोटी टिफिन केजरिए भी भोजन पहुंचाया जा रहा है।
जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल की देखरेख में क्लब के युवा इन दिनों जरूरतमंदों को पेट भरने की जिम्मेदारी भी निभा रहे है। इसके लिए वह शहर के किसी भी कोने से फोन आता है वह राशन का पैकेट लेकर पहुंच जाते है। इस कार्य में रमेश जासवाल, जीत जायसवाल, मुरली मनोहर जायसवाल, अरविन्द जासवाल, प्रिति जायसवा, गोपाल जायसवाल, नीरज जायसवाल, मुरलीधर जायसवाल आदि लगे है। मनोज ने बताया कि इसमें कई लोग राशि के रूप में सहायता दे रहे हैं तो कई लोग भोजन के पैकेट बनाकर बांट रहे हैं।
इसी तरह के भाजपा के महामंत्री एवं स्टांप शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल के प्रतिनिधि जगदीश त्रिपाठी की देखरेख में 5000 रवीन्द्र जायसवाल की तरफ से तथा 2000 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से जरुरतमंदों को मोदी टिफिन व भोजन पैकेट पहुंचाया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में एक अस्थाई कैंटिन बनाया गया है। इस रसोई में प्रतिदिन 7 से 8 हजार लोगों का भोजन अलग-अलग स्थानों पर तैयार होना शुरू हो गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंद, गरीब एवं रोज कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने में लगे हैं। जहां से भी भोजन आदि की जरूरत की सूचना मिल रही है उस क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ता के माध्यम से मोदी किट व मोटी टिफिन पहुंचाया जा रहा है। इस भोजन को मंडल अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों को जरुरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में पार्षद मदन मोहन दुबे, अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, रतन मौर्या, कमलेश कुमार, राजेन्द्र व दिलीप आदि लगे है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल इन दिनों घरों में बच्चों को एकत्र कर खाली वक्त में योगा करा रहे है। इसके अलावा सुबह शाम जरुरतमंदों को भोजन पहुंचा रहे है। इसके लिए सोनारपुरा में उनका भंडारा चल रहाहैख् जिसमें ढाई सौ भोजन पैकेट तैयार होता है। उनके साथ अजय जायसवाल, मुकुंद मोदनवाल, सुभाष गौड, विजय जायसवाल, बंटी यादव, राजेश साहनी, मनोरंजन पात्रा आदि लगे है। इसी तरह भदोही में भाजपा की महिला मोर्चा नेत्री संगीता खन्ना खुद विकलांगों को खोज खोज कर भोजन पैकेट देती है। इंग्लिसिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा केन्द्र परिसर में रसोईयां चल रहा है। महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने बताया कि वितरण की जिम्मेदारी महामंत्री नवीन कपूर और कोषाध्यक्ष डा. रचना अग्रवाल को सौंपी है। काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव व एवं काशी व गोरक्ष प्रांत संगठन महामंत्री रत्नाकर प्रतिदिन क्षेत्र के सभी 16 जिलों के जिलाध्यक्षों से वीडियो काल से फीडबैक ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्र के संगठन महामंत्रियों से फीडबैक ले रहे हैं।



DOWNLOAD APP