जौनपुर: लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में चार गिरफ्तार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने धारा 144 व लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 4 युवकों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर के रोडवेज पर बीती शाम जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने भ्रमण के दौरान दो दुकानें खुली पाये जाने पर कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को कार्यवाही करने का आदेश दिया था।
इस पर ठकठौलिया निवासी सुनील यादव एवं विवेक यादव पुत्रगण रामतीरथ यादव और प्रिंस यादव पुत्र अमर प्रताप व सुरिस निवासी लालचंद यादव पुत्र राम अजोर यादव को गिरफ्तार कर धारा 188 व 269 के तहत मामला दर्ज कर चारों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। टीम में कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक लव कुमार शुक्ला, चंदन राय सहित अन्य जवान शामिल रहे।