जौनपुर: महामारी कोरोना को लेकर महिलाओं ने डीह बाबा को दिया धार | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आहन गांव में महिलाएं शनिवार की शाम 6 बजे से ही जुटकर कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ दिया। उनका कहना है कि हम लोग पांच पांच लोटा जल भोलेनाथ, डीह बाबा, मां दुर्गा जी, मां शीतला व सन्तोषी माँ आदि देवी देवताओं को देते रहेंगे।
आपस में बैठकर उनकी स्तुति कर अपने देश के लिए भोले बाबा से प्रार्थना करती हूं कि देश की सुरक्षा हेतु जागिये, कब तक सोयेंगे, समाधि तोड़िये प्रभु। संकट बहुत गहराता जा रहा है बिना आपके शान्ति नहीं मिलेगी। आपकी कृपा होगी, क्षण भर में वह साफ हो जाएगा।
प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू पर शीला देवी ने कहा कि सबसे उचित कदम है। उनकी बातों के लिए हम लोग तत्पर है। इस कार्य में सहयोग पूरा गांव दे रहा है।
ग्राम प्रधान कमलेश यादव ने कहा कि औरतें ही इस कोरोना महामारी जैसे भयंकर रोग को दफना सकती हैं। इस अवसर पर पूनम खैरवार, शांति देवी, प्रेम देवी, धनपत्ति देवी आदि उपस्थित रहीं।