जौनपुर। कोरोना वायरस के मद्देनजर शाहगंज नगर का एक मात्र सिनेमा हाल में प्रदर्शन रोक दिया गया। वहीं माल में एहतियात बरता जा रहा है। अयोध्या मार्ग स्थित सिनेमा हाल हिन्द टाकीज में प्रदर्शन रोक दिया गया है।
टाकीज स्वामी का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर शो को रोक दिया गया है। वहीं आजमगढ़ मार्ग भादी चुंगी स्थित वन इंडिया माल में एहतियात के तहत आने वाले प्रत्येक ग्राहकों को सेनेटाइजर के प्रयोग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
मैनेजर शिव सिंह का कहना है कि एहतियातन सेनेटाइजर का प्रयोग हो रहा है। वहीं स्टाफ ने मास्क पहन रखा है। हालांकि माल में सेनेटाइजर व मास्क बिक्री हेतु उपलब्ध नहीं है।



DOWNLOAD APP