जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहा स्थित एलाइड सर्विस कारपोरेशन पेट्रोल पम्प पर बुधवार को मनबढ़ों ने पम्प आपरेटर राजेश कुमार यादव को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पम्प आपरेटर ने गुरूवार को उक्त के खिलाफ थाना लाइन में तहरीर दी।
केराकत क्षेत्र के नहोरा गांव निवासी पीड़ित राजेश कुमार यादव पुत्र मेवालाल यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 18 मार्च को सुबह करीब पौने 9 बजे एक व्यक्ति बाइक से आया और पचास रूपए का तेल भरवाया। पैसा मांगने पर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद कॉलर पकड़कर मारने लगा। अन्य कर्मचारी छुड़ाने आए तो गाली व धमकी देते हुए चला गया।
इसके बाद सुबह 9 बजे उक्त मनबढ़ फिर बाइक से आया और उसके साथ एक कार से तीन अन्य लोग भी अए। चारों मनबढ़ पीड़ित को मार पीटकर भाग गए जिससे व गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थी को काफी अंदरूनी चोटें आई है। मामला अभी शांत नहीं हुआ।
इसके बाद गुरूवार को सुबह साढ़े 8 बजे पुन: उक्त मनबढ़ पेट्रोल पम्प पर आया और पम्प पर या पम्प के बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।




DOWNLOAD APP