प्रदीप चौधरी
 सिद्धार्थनगर। जनपद के उसका बाजार विकास खण्ड के कोल्हुआ प्रथम के कोटेदार कुमार सिद्धांत यादव तेजी से फैल रहे नावेल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिये गांव में ई-पास मशीन पर कार्डधारकों के हाजिरी लगने से पहले सेनेटाइजर से हाथ साफ करवा रहे हैं। साथ ही टीसू पेपर से हाथ साथ करने के बाद अनाज वितरण के लिये मशीन पर अंगूठा लगवा रहे हैं।
 इस बाबत पूछे जाने पर श्री यादव ने बताया कि वायरस फैलने की आशंका बहुत तेजी से फैल रही है। इसको लेकर कोटे की दुकानों पर यह व्यवस्था की गयी है। इस वायरस से होने वाली बीमारी को देखते हुये और उससे बचने के लिये लोगों का अंगूठा लगवाने से पहले सेनेटाइजर से हाथ साफ करवाया जा रहा है। इसके बाद टीसू पेपर से हाथ साथ करने के बाद ही राशन दिया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि इस भयंकर बीमारी को फैलने से रोका जाय, इसके चलते यह व्यवस्था की गयी है। साथ ही कोरोना वायरस से सम्बन्धित जानकारी भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।



DOWNLOAD APP