• कोरोना के खिलाफ जंग में हम सभी एक साथ हैंः खुशबू जायसवाल

 शाहगंज, जौनपुर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर शाहगंज क्षेत्र में जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रही। क्षेत्रीय जनता कोरोना वायरस को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए खुद घरों में कैद हो गये। जो सड़कें हमेशा जाम रहा करती थीं, आज उसी पर सन्नाटा पसरा रहा।
गलियां सुनी रहीं तथा लोग घरों में ही समाचार देखकर समय बिताये। कुछ लोग अपने घर में साफ-सफाई के साथ अन्य कार्य निपटाये। शाम 5 बजे हर घर की महिलाएं सहित अन्य लोग छत पर खड़े होकर कोरोना वायरस को भगाने एवं हमारी सेवा में लगे लोगों का उत्साहवर्धन के लिए थाली व ताली बजाये। पुरुषों ने शंखनाद किया तो बच्चों ने ताली बजायी।
 नगर सहित गांवों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगाया गया जनता कर्फ्यू में लोग अपने घरों पर रहे। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के इस कार्यों को सराहा और उनके निर्देश का पालन भी किया। ठीक शाम 5 बजे सभी एक साथ ताली, थाली व शंखनाद करते हुये मन्दिर के घंटे बजाये। इस ध्वनि से अधिक संख्या से पूरा आकाश गुंजायमान रहा। सभी अपने तरीके से थाली व ताली बजाकर कोरोना पर जीत हासिल कर रहे थे। सभी ने डाक्टरों का सम्मान किया। वहीं कोरोना पर जीत हासिल करने का सभी ने दम भरा। इस मौके जायसवाल समाज की महिला महामंत्री व जेसीआई की पूर्व अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हम सब प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फैसले के साथ हैं। निश्चित तौर पर हम जीत हासिल करेंगे।



DOWNLOAD APP