केराकत, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहूरा से करीब दो दर्जन की संख्या में भीख मांगने निकली महिलाओं के झुंड को केराकत पुलिस ने गंगौली गांव से डाकटर भगा दिया।
दरअसल बुधवार को कहीं किसी ने यह कह दिया कि जो महिला भीख मांगकर अपने कलाइयों में चूड़ी पहनेगी तो उसका परिवार कोरोना वायरस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रहेगा। इसी अंधविश्वास को लेकर सहूरा गांव की कुछ महिलाएं भीख मांगने अपने अपने घर से बाहर निकल गयी और इन महिलाओं ने रास्ते में जो भी महिलायें मिलती गयीं उन्हें भी प्रेरित करके अपने साथ लेकर चलने लगी। इस तरह उनकी संख्या दो दर्जन से अधिक हो गयी।
इसी दौरान किसी ने सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव को फोन पर जानकारी दी। जिस पर उन्होंने केराकत कोतवाल बिंद कुमार को तत्काल निर्देश दिया। कोतवाल बिंद कुमार पुलिस बल के साथ महिलाओं को ढूंढने निकल पड़े। इधर महिलाएं तीन गुटों में बंटकर भीख मांगते हुए तरियारी गांव से होकर गंगौली गांव पहुंच गयी। पुलिस तलाशते हुए गंगौली पहुंच गयी। पुलिस ने महिलाओं को डांटकर भगा दिया। तब जाकर महिलाएं अपने अपने घर वापस हो गयी।



DOWNLOAD APP