जौनपुर: ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह ने दिए 7,77,777 रूपए | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। खुटहन ब्लाक प्रमुख श्रीमती नीलम सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि उनके क्षेत्र पंचायत निधि से कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम के लिए सात लाख सतहत्तर हजार सात सौ सतहत्तर रूपये उपचार के विभिन्न उपकरणों को खरीदने हेतु व्यय किया जाय।
खुटहन विकास खंड सहित जिले की भी उपचार व्यवस्था सुदृढ़ बनाए जाने हेतु धन का उपयोग किया जाय। श्रीमती सिंह मुम्बई के एक बड़े उद्योगपति परिवार से ताल्लुका रखती हैं। इनके ससुर कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद रह चुके हैं। इनके पति रमेश सिंह भी खुटहन के पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं।