जौनपुर: लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
- अच्छे लाल पाल अध्यक्ष एवं जितेन्द्र यादव चुने गये मंत्री
- पाल एकता मंच के पदाधिकारियों ने सभी को दी बधाई
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरूवार को सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में बलवंत सिंह अध्यक्ष आजमगढ़ क्षेत्र, चन्द्रजीत यादव जिलाध्यक्ष आजमगढ़, आनन्द मोहन उपाध्यक्ष सम्प्रेक्षा, सुधीर कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी क्षेत्र, पद्मनाथ त्रिवेदी क्षेत्रीय मंत्री उपस्थित रहे जहां चुनाव अधिकारी के रूप में रवि प्रकाश गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष वृत्तीय लिपिक संघ मौजूद रहे।
जौनपुर में आयोजित अधिवेशन में चुने गये अध्यक्ष सहित पूरी टीम के साथ मौजूद अन्य विभागीय लोग। |
वहीं दूसरी ओर पाल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देवप्रभा चैरिटेबल ट्रस्ट के अच्छे लाल पाल को राष्ट्रीय संयोजक रतन लाल पाल, राष्ट्रीय सलाहकार अंजनी पाल, जौनपुर जिलाध्यक्ष सुनील पाल, पूर्वांचल मीडिया प्रभारी पत्रकार विनोद पाल, राष्ट्रीय सदस्य देव नारायण पाल, संदीप पाल, वंशराज पाल ने उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी को बधाई दिया। साथ ही सभी को पुष्प गुच्छ भेंट करने के साथ ही माल्यार्पण करके बधाई दिया।