जौनपुर: मनरेगा कार्य शुरू होने से मजदूरों के खिले चेहरे | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत लमहन में शनिवार को उपाध्याय तालाब की खुदाई का काम मिलने से मनरेगा मजदूरों को चेहरे खिल उठे। खंड विकास अधिकारी लालब्रत यादव ने भूमि पूजन तथा फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ किया।
जौनपुर के महराजगंज क्षेत्र में तालाब खुदाई कार्य का शुभारंभ करते खंड विकास अधिकारी। |
इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष लालमणि यादव, ग्राम विकास अधिकारी ज्योति सिंह, तकनीकी सहायक राकेश सिंह, ग्राम प्रधान अनीश फातिमा, ग्राम रोजगार सेवक वीरेंद्र पाल, प्रधान पति खुर्शीद अली, शबाब हैदर आदि मौजूद रहे।