देवरिया बाजार (अम्बेडकरनगर)। राजे सुल्तानपुर थाना अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय साबितपुर जहांगीरगंज स्टूडेंट पुलिस कैंडेट कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां छात्रा थानाध्यक्ष बनकर पीड़ितों की फरियाद सुनी और कार्यवाही के लिये अधीनस्थों को आदेश किया। मालूम हो कि राजे सुल्तानपुर थाने में 8वीं की छात्रा खुशबू ने थानाध्यक्ष का चार्ज संभाला और पीड़ित महिलाओं की फरियाद सनते हुये पुलिसकर्मियों को कार्यवाही का आदेश भी दी।
महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थानाध्यक्ष के कुर्सी पर एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाने की पहल उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने की। इस दौरान छात्रा खुशबू ने जाना कि वह महिलाओं की सुरक्षा कैसे कर सकती है। कैसे पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। पुलिस कैसे काम करती है।
थानाध्यक्ष बनी छात्रा कुर्सी पर बैठी तो इस दौरान थाने में फरियादियों की भीड़ लगी रही तो वहीं थाने में बतौर थानाध्यक्ष छात्रा ने समस्याओं को सुना। थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी लेते ही छात्रा ने सबसे पहले शिकायतकर्ताओं की समस्या को गंभीरतापूर्वक लेकर आरक्षी को कानूनी कार्यवाही के लिए निर्देशित करती नजर आयी।
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि जिले भर में छात्र-छात्राओं के लिये जागरूकता का माह चल रहा है जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में छात्रा खुशबू सहित विद्यालय के बच्चे आज थाने पर आये जहां छात्रा खुशबू को बतौर थानाध्यक्ष की कुर्सी दी गयी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक कैलाश यादव, उपनिरीक्षक रघुवीर, दीवान चांद सिंह यादव, मोहम्मद शाहिद अंसारी, मोहम्मद शब्बीर, मुंशी राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी अशफाक अहमद, आरक्षी अजय यादव, अनिल यादव, अमित चौरसिया, राकेश सिंह यादव, धनंजय सिंह, महिला आरक्षी कामिनी, रूमा, श्रेजल, संजू चौहान, रिंकू यादव, प्रधानाचार्य नागेन्द्र प्रसाद मिश्र, अम्बरीश सिंह, योगेन्द्र नाथ बैरागी, अध्यापिका अनामिका सिंह, अर्चना सिंह, ग्राम प्रधान शशिकला देवी, प्रधान प्रतिनिधि सूर्यनाथ निषाद, छात्र अश्वनी कुमार, दिव्यांशु, अंकुश, शनि प्रजापति, अमन, सूरज, अनूप, विजय, छात्रा महिमा, सपना, रिंका, कुमकुम, रोली, रोशनी, खुशबू, सुनैना, करिश्मा, आरती सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP