मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के गुड़हाई में स्थित स्व. मेवा लाल साहू सत्संग भवन में दीन दयाल उपाध्याय की 52वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी।
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में दीन दयाल उपाध्याय को
श्रद्धांजलि अर्पित करते चेयरमैन शिव गोविन्द साहू।
 इस मौके पर उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने कहा कि श्री उपाध्याय ने अपना सारा जीवन में देश के लिये समर्पित कर दिया। उनकी यह इच्छा थी कि जब तक समाज का अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं आती और उस तक योजनाएं नहीं पहुंचतीं तब तक हम अपने आपको सही मायने में विकसित नहीं कह सकते।
 इस अवसर पर विहिप के जिला मंत्री विशम्भर दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष कमलेश मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष सन्तोष गुप्त, रंजीत भोज्यवाल, अरविन्द गुप्त, अंकित सिंह, दीपक शर्मा, चन्दन मोदनवाल, दुर्गेश दुबे, रवि भोज्यवाल, राजकुमार मौर्या, जितेन्द्र मौर्या, सोनू सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



DOWNLOAD APP