शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित कांशीराम आवास कालोनी में बीती रात मामूली विवाद को लेकर युवक ने एक महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कालोनी में मामूली विवाद को लेकर नशे में धुत युवक ने फातिमा 36 वर्ष के घर जाकर हंगामा कर दिया। जब विरोध किया तो उसने चाकू से हमला करके फातिमा को घायल कर दिया।
 वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल मंे भर्ती कराया तथा हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।


DOWNLOAD APP