जौनपुर: दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवक घायल | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानगंज बाईपास मार्ग पर तिराहे के आगे मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर से अपने घर मोटरसाइकिल से जाते समय सामने से आ रही मोटरसाइकिल से हुई जोरदार टक्कर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर निवासी सत्य प्रकाश सिंह 22 वर्ष पुत्र नकुल सिंह है जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से भाग निकला।