जौनपुर। मुम्बई से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अखिलेश आर. तिवारी के बड़े पिता चिन्तामणि तिवारी का निधन हो गया। उन्होंने मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रजमलपुर (उसरी) स्थित अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार लगभग 82 वर्षीय श्री तिवारी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके पुत्र दिनेश तिवारी दिया।
श्री तिवारी अपने पीछे पत्नी पूना देवी, पुत्र अशोक तिवारी, कमलेश तिवारी, अवधेश तिवारी, दिनेश तिवारी, योगेश तिवारी सहित पुत्रवधू, नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। वहीं उनके निधन से परिजनों सहित आस-पास क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
वहीं श्री तिवारी के निधन पर अनिल तिवारी, सन्तोष तिवारी, मुकेश तिवारी, अंकु राजेश तिवारी, लालमन मिस्त्री, पंकज तिवारी, सचिन दुबे, मंचा मिश्रा, शोभनाथ दुबे, बृजनाथ दुबे, सन्तोष दुबे, सिण्टू दुबे, इण्टू दुबे, मिण्टू दुबे सहित तमाम लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुये शोक संवेदना व्यक्त किया।




DOWNLOAD APP