लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा नेता व जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवाओं के एक प्रतिनिधि दल के साथ मुलाकात कर विकास संबधी विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।
अजितेश ने कहा कि योगी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। योगी सरकार ने 'सबका साथ—सबका विकास' के नारे को जमीन पर उतारने में पूरी सफलता पाई है। गांव, किसान, शहर, उद्योग, सामाजिक समसरता, पर्यटन से लेकर अध्यात्म तक हर मोर्चे पर प्रदेश ने प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश को लेकर पूरी दुनिया का दृष्टिकोण बदला है। केंद्रीय सहयोग से चल रही योजनाएं हों या दूसरे मानक आज प्रदेश विभिन्न प्रतिमानों में पहले पायदान पर खड़ा है।
प्रदेश के नौजवान कार्यकर्ताओं को विशेष सम्मान व समय देने के लिए अजितेश जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी जी का हृदय से विशेष आभार व्यक्त किया। नौजवानों से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे हर गरीब व जरुरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जायसवाल युवा मंच के प्रदेश पदाधिकारियो में भाजपा युवा मोर्चा के वाराणसी महानगर उपाध्यक्ष विनय जायसवाल, सुल्तानपुर के पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री रुपेश जायसवाल 'झलक', बस्ती के भाजपा सभासद तारक जायसवाल, देवरिया के मुकेश जायसवाल एवं वाराणसी के नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

DOWNLOAD APP