जौनपुर: हाईटेंशन तार गिरने से महिला की हुई मौत | #AAPKIUMMID
AAP KI UMMID | For Advertising Contact- 8081732332
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में मंगलवार की दोपहर गेहूं के खेत में सिंचाई करने गई महिला के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी धीरेंद्र यादव की पत्नी संगीता यादव 40 वर्ष मंगलवार की दोपहर अपने गेहूं के खेत की सिंचाई के लिए पाइप फैला रही थी कि तभी खेत के ऊपर से गया विद्युत तार अचानक टूटकर महिला के ऊपर गिर पड़ा। तार की चपेट में आते ही महिला छटपटाने लगी। तब तक खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर उसे बांस के सहारे तार से अलग कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।